भोपाल संवाददाता संजय सराठे / मो नं –7509116765
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान के लिए सेन समाज तैयार, 13 जून को होगा “आप हैं प्रतिभावान” सम्मान समारोह
सेन समाज परिवार विदिशा द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु आयोजित किए जाने वाले “आप हैं प्रतिभावान” सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि सम्मान समारोह 13 जून 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर भवन ऑडिटोरियम, विदिशा में आयोजित होगा। कार्यक्रम सनाचार्य परम पूज्य स्वामी श्री अचलानंद गिरि महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी आशीर्वचन विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
समारोह में हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री यशपाल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक के दौरान अतिथियों के स्वागत, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान तथा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का संचालन डॉ. वीरेन्द्र कुमार सेन ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सौरभ सराठे, चेतन सेन, मनीष सेन एवं सत्यम सेन द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि व्यवस्थाओं एवं कार्य विभाजन की जानकारी रितेश सेन और यशवंत सेन ने दी। बैठक की अध्यक्षता दीपक सेन एडवोकेट ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं रेल सलाहकार समिति सदस्य कमलेश सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
अंत में सेन समाज परिवार ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
![]()






