गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गौ सम्मान अह्नन अभियान

बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय


 बैरसिया। 27 अप्रैल को तहसील बैरसिया में गौरक्षकों द्वारा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन दिया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई।*मुख्य मांगें:*1. गो तस्करी और हत्या में संलिप्त अपराधियों को उम्र कैद और फांसी की सजा का प्रावधान हो।2. पशु मेला के नाम से अवैध गो तस्करी पर प्रतिबंध लगाया जाए।3. गो तस्करी में उपयोग होने वाले वाहनों को जब्त कर गौशाला के लिए उपयोग में लाया जाए। 4. सिंगल उपयोग पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित हो।*गौभक्तों का संकल्प:* गौभक्तों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर 12000 हस्ताक्षर कर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया है। यह अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है और जल्द ही राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा।*गौभक्तों की चेतावनी:*अगर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया और इन बिंदुओं पर सरकार ने कानून जल्द पारित नहीं किया, तो आने वाले समय में गोभक्त मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे और राष्ट्र माता को गौ माता का दर्जा दिलाकर ही बैठेंगे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो स्लीपर बस (MP04 WA 5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे टायर घिसटकर फट गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 आज दिनांक को सुबह लगभग 07:30 बजे

Loading

Search