कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो स्लीपर बस (MP04 WA 5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे टायर घिसटकर फट गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

आज दिनांक को सुबह लगभग 07:30 बजे थाना आष्टा अंतर्गत इंदौर-भोपाल रोड पर ग्राम कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो स्लीपर बस (MP04 WA 5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे टायर घिसटकर फट गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

घटना में बस के आगे चालक के पास बैठा उसका रिश्तेदार/हेल्पर सुनील मुकाती (उम्र 35 वर्ष) दबने से मृत्यु हो गई। एक महिला यात्री एवं 3 पुरुष यात्रियों को हाथ-पैर में चोटें आई हैं।

सूचना प्राप्त होते ही कुबरेश्वर ड्यूटी में लगी महिला सेल प्रभारी डीएसपी सुश्री पूजा शर्मा एवं अमलाहा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर, थाना आष्टा से सउनि सुभाष कटारे, सउनि जगदीश धुर्वे, प्र आर धर्मेन्द्र मालवीय,आर होविंद, ट्रैफिक आष्टा में पदस्थ एएसआई ,j.k.सोनी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल सीहोर भिजवाया गया।

बस में कुल लगभग 30 यात्री सवार होना बताया गया है। शेष सभी यात्रियों को पुलिस की मदद से सकुशल अपने-अपने गंतव्य के लिए अन्य साधनों से रवाना किया गया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो स्लीपर बस (MP04 WA 5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे टायर घिसटकर फट गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 आज दिनांक को सुबह लगभग 07:30 बजे

Loading

Search