बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया। 1 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नायसमंद में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव में लगभग 50- 55 छात्र/ छात्राएं सम्मिलित हुए। सभी नवीन प्रवेश छात्रों को पुस्तक वितरित की गई एवं पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच कलाबाई श्यामलाल कुशवाह,वरिष्ठ नागरिक नारायण सिंह सोलंकी, उप सरपंच अरविंद सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में बच्चों का स्वागत किया गया। इस आयोजन में प्राचार्य केसी. मेहर द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया और आभार व्यक्त किया गया। प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय स्टाफ में वरिष्ठ शिक्षक आरके नागर,एलएन बिजोरिया,मीना मालवीय,शिवराज सिंह,कीर्ति राजपूत,देवेंद्र सिंह सोलंकी,भैया लाल सोनी,भारत सिंह सोंधिया,सीमा पाठक,आकाश प्रजापति,राजेश सहित विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया और प्रवेश उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
![]()








