Bhopal mp khulasa//चैत्र नवरात्रि पर नेर में भव्य नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे

पत्रकार संजय सराठे मो नं–7509116765

 

चैत्र नवरात्रि पर नेर में भव्य नवचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे

 

 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की तहसील छिंदवाड़ा अंतर्गत ग्राम नेर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन चमत्कारिक श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह महायज्ञ 20 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों—उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित भोपाल, जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, बैतूल और छिंदवाड़ा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विशेष बात यह है कि दादा दरबार से जुड़े दादाजी पिछले 52 वर्षों से उपवास संकल्प पर रहते हुए 12 वर्षों से निरंतर फलाहार एवं दुग्धाहार का पालन कर रहे हैं और माता की जवारे अपने शरीर पर धारण किए हुए हैं, जो श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

समिति के अनुसार महायज्ञ में नेर के पंडित परशुराम जी मिश्रा शास्त्री, पंडित निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री एवं पंडित प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री सहित अन्य विद्वान आचार्य यज्ञ अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ एवं देवी पूजन (सहस्त्रार्चन) किया जा रहा है, वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शुभ यज्ञ बेला में विशेष अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।

आयोजन में समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search