RAJGARH KHULASA MP:/ मोटर साइकिल चोर गिरोह का एसडीओपी ने किया पर्दाफाश,15 मोटर साइकिल जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार|

मोटर साइकिल चोर गिरोह का एसडीओपी ने किया पर्दाफाश,15 मोटर साइकिल जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार|

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे एवं एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के निर्देशन , मार्गदर्शन में सिटी थाना पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा चोरों पर कार्रवाई कर 15 मोटर साइकिल जप्त की गई , उक्त चोरी के मामले का खुलासा एसडीओपी श्री शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया, श्री शर्मा ने बताया कि आरोपियों के द्वारा चोरी करने का तरीका जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र , धर्मशाला, मेडिकल स्टोर , होटल एवं किराए के मकानों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों को चिन्हित कर चोरी करते थे , मास्टर की व लॉक तोड़ने के उपकरणों की सहायता से कम समय में वाहन चोरी कर ले जाते थे , चोरी की गई गाड़ियों में नंबर प्लेट बदलकर अन्य जिलों में बेच देते थे, कुछ वाहन गोदाम , खेत स्थित मकान में छिपकर देते थे जिससे को पुलिस को पता संदेह न हो। चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम तैयार की गई जो घटनास्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, ओर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया, साथ में मोबाईल लोकेशन , कॉल डिटेल रिकॉर्ड सीडीआर आदि का परीक्षण किया गया, एसडीओपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक जप्त की गई , चोरों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों के कब्जे से 15 मोटर साइकिल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 7,95,000/- रु है। आरोपियों पर चोरी अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी सन्नी उर्फ सुनील राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा थाना चाचौड़ा जिला गुना , फैजान पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी कुंभराज जिला गुना के दो आरोपी गिरफ्तार, मुकेश मीना पिता रामचरण मीना निवासी दीतलवाड़ा थाना राघौगढ़ फरार है जिसकी तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ , उप निरीक्षक जितेंद्र अजनारे प्रभारी सायबर सेल , धर्मेंद्र शर्मा , लक्ष्मण मीना , वीरेंद्र रावत , हेमंत सिंह राजपूत , संजय बाथम, विकास यादव , प्रद्युमन मीना , गुरुगोविंद मीना सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search