रिफर होकर आई प्रसूता से जिला अस्पताल में किया गया दुर्व्यवहार

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा

सीहोर ब्रेकिंग ।

➖रिफर होकर आई प्रसूता से जिला अस्पताल में किया गया दुर्व्यवहार

 

➖शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य प्रबंधन लापरवाह

 

➖गुस्साए दांगी समाज ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के बीच सौंपा ज्ञापन

 

सीहोर – जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजो से अभद्र व्यवहार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच गुस्साए दांगी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आरोपी स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ….

– दरअसल अहमदपुर गांव निवासी जितेंद्र दांगी की पत्नी को श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पुत्र की प्राप्ति हुई …अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया

– जिला अस्पताल पहुंचे मरीज और परिजन का कहना है की मौजूद स्टाफ नर्स ने दुर्व्यवहार किया और पत्नी के गले में हाथ डालने से उन्हें बोलने में तकलीफ आई

– इस कारण उन्हें रात में ही निजी अस्पताल में इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ा

में इसी घटना से गुस्साए मरीज के दांगी समाज के लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी के बीच आरोपी स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा ….

खुलासा न्यूज सीहोर जिला क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search