सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा
हैडिंग//परीक्षार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार, गर्भवती और बीमार महिलाओं को टाट पट्टी पर बैठाकर दिलाई परीक्षा
सीहोर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डिप्लोमा इन प्राइमरी स्कूल एजुकेशन (DPSE) की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर कई महिला परीक्षार्थियों, जिनमें गर्भवती और बीमार महिलाएं भी शामिल थीं, को कुर्सी-डेस्क के बजाय जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर बैठाया गया।
परीक्षा देने पहुंचीं महिलाओं को घंटों असुविधाजनक स्थिति में बैठकर पेपर देना पड़ा, जिससे कई परीक्षार्थियों को शारीरिक परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। केंद्र पर व्यवस्था की कमी और लापरवाही को लेकर परीक्षार्थियों में नाराज़गी देखी गई।
वही इस विषय पर विद्यालय का कहना है की बिना अनुमति ओर टेबल कुर्सी की ओर बैठने की व्यवस्थाओं की जानकारी संख्या लिय बिना ही शिक्षा विभाग द्वारा क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के लिय केंद घोषित कर देता है
मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है।
घटना ने परीक्षा व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर आगे क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





