रूद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत डीआईजी भोपाल ग्रामीण श्री राजेश चंदेल द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया*

राजकुमार मेवाड़ा
7987976660

  • *रूद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत डीआईजी भोपाल ग्रामीण श्री राजेश चंदेल द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया*

सीहोर आगामी 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रूद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत डीआईजी भोपाल ग्रामीण राजेश चंदेल द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी चंदेल ने कुबेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं जैसे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस कंट्रोल रूम सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास की पार्किंग व्यवस्था, मुख्य मार्गों, अमलाहा डायवर्शन, अन्य वैकल्पिक मार्गों तथा इंदौर–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सीहोर, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खुलासा न्यूज सीहोर क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search