स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जंयती के अवसर पर चल समारोह का आयोजन|

नगर में विभिन्न महापुरुष एवं वीरांगनाओं की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी गई!
राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्यावरा एवं सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल ब्यावरा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जंयती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर नगर के नगर पालिका कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकांनद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। माल्यार्पण के पश्चात नगर में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया जो जिओ मार्ट ब्यावरा से शुरू किया गया जो प्रमुख मार्गो से होते हुए विद्यालय पहुंचा जहां उक्त चल समारोह का समापन हुआ, चल समारोह में विभिन्न महापुरुष एवं वीरांगनाओं की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी गई!
जैसे
1. स्वामी विवेकानंद, मां शारदा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस
2. दयानंद सरस्वती, राजा राममोहन राय, सरोजिनी नायडू
3. आर्यभट्ट, गोस्वामी तुलसीदास, चाणक्य
4. सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी जी
5. सिस्टर निवेदिता, भारत माता,विवेकानंद जी
6. कल्पना चावला, किरण बेदी, श्रीमती इंदिरा गांधी
7. जोरावर सिंह, फतेह सिंह, माता गुजरी
8. रानी दुर्गावती, लक्ष्मीबाई,जीजा माता
9. नेताजी सुभाषचंद्र बोस,
10. शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, तात्या टोपे
11. टांटिया भील,भगवान बिरसा, मुंडा राणा पूंजा
12. आदिवासी नृत्य
13. दिवंगत डायरेक्टर स्वर्गीय श्री रामदयाल जी वर्मा

नगर के प्रमुख मार्ग पर चल समारोह का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा (एसडीओपी) ब्यावरा , संस्था के डायरेक्टर शिवम चंद्रवंशी , श्रीमती महिमा वर्मा ! प्राचार्या श्रीमती अंकिता गुप्ता ,श्रीमती नेहा शर्मा ,सु.श्री.सीमा त्रिपाठी ,श्रीमती कविता नामदेव , संजय सक्सेना सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे !
![]()





