सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,7987976660
नववर्ष के अवसर पर संभावित श्रद्धालु भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत द्वारा कुबरेश्वर धाम एवं गणेश मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर एवं यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन पांडेय उपस्थित रहे
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ाक रिपोर्ट
![]()





