6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान पकड़ा गया

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा

गौहरगंज में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान पकड़ा, भोपाल के गांधीनगर में पुलिस ने दबोचा — लौटते समय हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी सलमान आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। पिछले कई दिनों से पूरा पुलिस प्रशासन उसके पीछे लगा था और आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
सूत्रों के अनुसार, भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए गौहरगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम तुरंत उसे लेकर गौहरगंज के लिए रवाना हुई।
वापसी के दौरान पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी सलमान का ‘शॉर्ट एनकाउंटर’ हुआ, जिसमें उसे घायल बताया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इस जघन्य वारदात के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही थी। मुख्यमंत्री सहित प्रशासन आरोपित की खोजबीन पर लगातार नजर बनाए हुए था।
पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक बयान जारी करेगी।

खुलासा न्यूज राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AVEIRO

Content As nossas lojas Corporativo Guia para escolher uma balança inteligente Portanto,

Loading

हैडिंग//भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक दस्तक, सीहोर विधायक सुदेश राय ने जताई खुशी

सीहोरMPराजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा

Loading

Search