सीहोर क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की रिपोर्ट
श्यामपुर विद्युत मंडल क्षेत्र के अंतर्गत उपभोक्ता ने विद्युत कर्मी पर लाठी डंडे से किया हमला
हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश के सीहोर जिले तहसील श्यामपुर के विद्युत मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उपभोक्ता ने विद्युत कर्मी पर लाठी डंडे से हमला किया उसी के दौरान विद्युत कर्मी के हाथ पर गंभीर चोट आई बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल सिंह दांगी पान बिहार श्यामपुर सीहोर मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है सूत्रों के अनुसार स्मार्ट सर्विस प्राइवेट कंपनी तथा राजेंद्र को मुंबई इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने आउटसोर्स का काम करने के लिए विद्युत वितरण केंद्र श्यामपुर में रखा हुआ है राजेंद्र को विद्युत वितरण केंद्र श्यामपुर से लोड सर्वे तथा बिल वसूलने का काम दे रखा है आज दिनांक 24.11.2025 को राजेंद्र लोड सर्वे के काम के लिए पार्वती पंप ग्राम पान बिहार नेपाल सिंह दांगी के खेत पर गए हुए थे तो आपसी में मतभेद होने लगा परंतु नेपाल सिंह दांगी ने बिना समझे राजेंद्र सिंह पर लाठी डंडे से हमला किया विद्युत कर्मी राजेंद्र सिंह के साथी श्यामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे उसी के उपरांत श्यामपुर थाने पहुंचकर मामले को विस्तार से बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई परंतु देखना यह है कि श्यामपुर पुलिस के द्वारा आरोपी को कब तक गिरफ्तार किया जाएगा
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





