Bhopal MP khulasa//खुलासा न्यूज चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को मिला गौरव सम्मान

खुलासा न्यूज चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को मिला गौरव सम्मान

निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता ने दिलाया गौरव सम्मान।

भोपाल । खुलासा न्यूज चैनल की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता को सम्मान देते हुए पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश सेन ने चैनल के संपादक सुरेश आचार्य एवं उनकी टीम को गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और खुलासा न्यूज टीम के सक्रिय सदस्य संजय सराठे को भी उनके बेबाक, सत्यनिष्ठ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करते समय टीम के निष्पक्ष व निडर पत्रकार संजय सराठे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मजबूती से जनहित के मुद्दों को उठाने और सत्य की लड़ाई को जारी रखने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुलासा न्यूज की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search