संजय सराठे. मो नं 750916765
नरेश सराठे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ
पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश सेन के कार्यालय में समाजसेवी नरेश सराठे का जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमलेश सेन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने नरेश सराठे को पुष्पहार व शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के माध्यम से भी बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने नरेश सराठे को जन्मदिन की बधाइयाँ प्रेषित कीं। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरेश सराठे ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी के स्नेह व विश्वास के लिए धन्यवाद दिया।
![]()





