संजय सराठे –मो .7509116765
सनी ठाकुर बने करणी सेना भारत के नरेला विधानसभा युवाध्यक्ष
करणी सेना भारत ने मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के नरेला विधानसभा के युवा अध्यक्ष के रूप में सनी ठाकुर को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. वीर प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर भोपाल जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर द्वारा की गई।नियुक्ति मिलने पर सनी ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।संगठन के पदाधिकारियों और सनी ठाकुर के शुभचिंतकों ने उन्हें नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि सनी ठाकुर के नेतृत्व में करणी सेना भारत का संगठन नरेला क्षेत्र में नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा
![]()





