मानस हायर सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा में आधार अपडेशन को लेकर कैंप का आयोजन आज से|

शासन द्वारा आधार कार्ड में एम बी यू (अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन) का कार्य प्रचलन में है जिसके चलते जनपदशिक्षा केन्द्र ब्यावरा द्वारा जिले के मानस हायर सेकेंडरी स्कूल ब्यावरा में आधार कैंप दिनांक 06.11.2025 से 15.11.2025 तक संचालित किया जाना है इस हेतु आधार मशीन उक्त शाला में उपलब्ध रहेगी एवं केन्द्र संचालन के लिए 1 सुरक्षित कक्ष प्राचार्य द्वारा उपलब्ध कराया गया है, एवं जब तक कैंप समाप्त नहीं होता तब तक मशीन प्राचार्य आर एस राजपूत की निगरानी में उक्त शाला में बनाए गए आधार केन्द्र पर रहेगी।
उक्त कैंप में नगर के ब्यावरा पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या विहार, आर के एकेडमी ब्यावरा के छात्र भी सम्मिलित होंगे।
उक्त कैंप में प्रतिदिन अधिकतम 30 छात्र छात्राओं को प्रति शाला से कैंप में भेजकर आधार अपडेशन कार्य किया जाएगा उक्त कैंप का समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक रहेगा।
![]()





