बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया।विधायक विष्णु खत्री के जन्म दिवस पर आरपी फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल ने ईटखेड़ी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रभारी मंत्री चेतना कश्यप ने विधायक खत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।वहीं मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि विष्णु खत्री पार्टी के मंझे हुए नेता हैं।उन्हें यह पता है कि जन्म दिवस पर ऐसे कार्यक्रम करना चाहिए,जिसमें लोक हित की भावना हो।उन्होंने जन्म दिवस पर बहुत ही महत्वपूर्ण पहल की हैं।एक तो स्वास्थ्य परिक्षण शिविर जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण हो सके।अब सरकार हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुफ्त कराएगी।दूसरी, हार फूल के स्थान पर गौमाता के लिए ग्रास दान करने के लिए पात्र रखकर लोगों को प्रेरित किया। इसी कड़ी में बैरसिया व्हाइट हाउस में विधायक ने सेन महाराज मंदिर निर्माण कराने की घोषणा की है।आपको बता दें कि शिविर में लगभग 2200 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।विधायक विष्णु खत्री को सभी लोगों ने ढेर सारी बधाईयां प्रेषित की।बैरसिया सेन समाज ने विधायक विष्णु खत्री का सेन महाराज मंदिर निर्माण की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।
![]()





