सीहोरMPराजकुमार मेवाड़ा
*हैडिंग//सीहोर में आज संघ परिवार का अदभुत ,अकल्पनीय , विशाल ऐतिहासिक पथ संचलन देखने को मिला*
घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चलते अनुशासित स्वयंसेवक
*नन्हे नन्हे स्वयं सेवक रहे सभी का केंद्र बिंदु*
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष में
सीहोर में एक विशाल पथ संचलन निकाला गया।
पथ संचालन इतना विशाल और अलोकोलिक था पूरे नगर के कोने कोने में केवल पारंपरिक गणवेश में संघ परिवार के सदस्य ही दिखाई दे रहे थे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ये पथ संचालन संघ की शताब्दी वर्ष की साधना का प्रतीक था
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जो अनुसंधान और राष्ट भक्ति के लिए जाना जाता है उसकी मिसाल आज इतने विशाल आयोजन में भी देखने को मिली
कार्यक्रम को पथ संचालन के मुख्य वक्ता ने विशाल स्वयं सेवाको के समूह को मंच से संबोधित किया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पारंपरिक तरीके से गीत, संबोधन सुनाई पड़े कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना का उद्देश्य, समय, स्थापना स्थान, प्रथम संख्या बल, प्रथम सखा का आयोजन, बौद्धिक ज्ञान, जैसे सभी विषय मुख्य वक्ता द्वारा पर खुल कर संबोधन देखने को मिला
यह अनुशासित पथ संचलन सीहोर नगर के बाल विहार ग्राउंड से प्रारम्भ हुआ जिसमें हजारों की संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे
पथ संचालन में संख्या बल इतना था की नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक लोग पांगती में खड़े थे जिसका कोई छोर ही नहीं था
पूरे नगर में लोगो द्वारा पथ संचालन का स्वागत पुष्प वर्षा कर के किया गया
पथ संचालन का मुख्य केंद्र बिंदु नन्हे नन्हे स्वयं सेवक रहे जो गणवेश में सभी का आकर्षण अपनी ओर खेच रहे थे जिन्हें देख पूरे नगर में भारत माता की जय का उदघोष सुनाई पड़ रहा था
लंबे समय तक चले इस पथ संचालन का समापन बाल विहार ग्राउंड पर ही हुआ
लंबे समय के बाद नगर में इतना विशाल आयोजन देखने को मिला
सीहोर खुलासा न्यूज क्राइम रिपोर्टर राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट
![]()





