एबीवीपी द्वारा पंच परिवर्तन संगोष्ठी एवं कार्यकारिणी घोषणा हुई सम्पन्न 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भोजपुर जिले की बैरसिया नगर इकाई द्वारा “पंच परिवर्तन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री केशव सूर्यवंशी एवं जिला संयोजक अक्षय बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। आपको बता दें कि संगोष्ठी में परिषद की विचारधारा,उसके संगठनात्मक दृष्टिकोण ,राष्ट्र एवं समाज निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर सारगर्भित चर्चा हुई। वक्ताओं ने “पंच परिवर्तन” के माध्यम से शिक्षा,समाज, संस्कृति,सेवा एवं संगठन क्षेत्र में आवश्यक सकारात्मक बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान बैरसिया नगर की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई जिसमें, मनोहर कुशवाह को नगर अध्यक्ष एवं करण धाकड़ को पुनः नगर मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में नगर एवं जिले के अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और सभी ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search