भोपाल के 11 तहसीलदारों, 11 नायब तहसीलदारों के कलेक्टर ने किए स्थानांतरण

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिले के 11 तहसीलदारों और 11 नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण कर, उनके कामों का भी बंटवारा कर दिया है। रायसेन से स्थानांतरित होकर भोपाल आए हर्षविक्रम सिंह की पदस्थापना बैरागढ़,आलोक पारे की हुजूर और दिलीप चौरसिया की पदस्थापना बैरसिया की गई है। हुजूर में पारे तहसीलदार और अनुराग त्रिपाठी अपर तहसीलदार होंगे। कोलार में यशवर्धन सिंह तहसीलदार और एनएस परमार अपर तहसीलदार होंगे। बैरसिया में भूपेंद्र कैलासिया अपर तहसीलदार होंगे। इसी क्रम में बैरागढ़ में खूनी प्रसाद पंडोले को अपर तहसीलदार बनाया गया है। गोविंदपुरा में सौरभ वर्मा को तहसीलदार और राजेश गौतम को अपर तहसीलदार बनाया गया है। टीटी नगर में कुनाल रावल तहसीलदार और सुनीता देहलवार अपर तहसीलदार होंगी। एमपी नगर में दीपक कुमार द्विवेदी तहसीलदार और अंकिता यदुवंशी अपर तहसीलदार होंगे।इसी क्रम में शहर वृत्त में तहसीलदार करुणा दण्डोतिया और अपर तहसीलदार पद पर दृष्टि चौबे को पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार कोलार में अतुल शर्मा, बैरसिया में राजेंद्र त्यागी,बैरागढ़ में दिनकर चतुर्वेदी, गोविंदपुरा में दिनेश कुमार साहू,टीटी नगर में निधि तिवारी और एमपी नगर में दुर्गा पटले को नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search