भोपाल में देर रात 699 पुलिसकर्मियों के तबादले

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


भोपाल। एक ही थाने और संभाग में 5 साल से जमे पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर।भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है। यह सूची पीएचक्यू के आदेश के बाद जारी की गई है। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया।जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए है उनमें ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जिनका पहले भी इन थानों से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए। शहर के सभी थानों में ये फेरबदल किया गया है जिसमें अजाक जैसे थाने भी शामिल है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search