कलाई में कलावा माथे पर लंबा टीका! मानस बनकर शादी करने मंदिर पहुंचा रईस, पुजारी के कुल और गोत्र पूछने पर धराया

  • आरएसएस कार्यकर्ताओं ने एक युवक को शादी के प्रयास में पकड़ा
  • युवक ने महिला से शादी के लिए नाम बदलकर मंदिर पहुंचा
  • पुलिस ने लव जिहाद के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

लखनऊ में, मोहम्मद रईस नामक एक व्यक्ति, जो मानस नाम बताकर एक हिंदू महिला से मंदिर में शादी करने गया था, उसे आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पुजारी द्वारा आधार कार्ड और परिवार की जानकारी मांगने पर इनकार करने और संदेह होने पर, उन्होंने शादी कराने से मना कर दिया।

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के अहिमामऊ चौराहे के पास बने एक प्राचीन मंदिर में नाम बदलकर दूसरे धर्म की महिला से शादी करने पहुंचे लड़के को आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर थाने पहुंचा दिया।

लोनी कटरा जिला बाराबंकी के रहने वाले मोहम्मद रईस ने पास में ही रहने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर अहिमामऊ चौराहे पर स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर ले गया। सोमवार सुबह उसने अपना नाम मानस बता कर मंदिर के पुजारी से शादी करवाने को कहा।

पुजारी ने उससे आधार कार्ड व परिवारीजनों की डिटेल मांगी तो उसने मना कर दिया। हाथ की कलाई में मोटा कलावा और माथे पर लंबा टीका देख पुजारी ने कुल और गोत्र पूछा तो भी वह जवाब नहीं दे पाया। पुजारी ने उससे और कई सवाल किए लेकिन सही उत्तर न मिलने से शादी करवाने से इनकार कर दिया। पुजारी ने आरएसएस के कार्यकर्ताओं को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची आरएसएस की वंदना मिश्रा दोनों को पकड़ कर थाने ले गईं। लवजिहाद के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों की मानें तो मोहम्मद रईस किसी मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक तीन साल पहले महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। उसका एक बेटा भी है। जिसका नाम मानस रखा है। उसी का नाम रखकर मोहम्मद रईस महिला से शादी करने के लिए अहिमामऊ आया। लोगों ने कहा कि अगर शादी करना चाहते हो तो हिंदू धर्म अपनाना होगा लेकिन रईस ने इनकार कर दिया। डीसीपी साउथ, निपुण अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद रईस के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कस्टडी में लेकर जांच की जा रही है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search