भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय
स्कूलों में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होने से छात्र-छात्राओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भोपाल। शासकीय सुल्तानिया हॉस्पिटल भोपाल में आए दिन जन्म एवं प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा होता रहता है। इसी कड़ी में 27 फ़रवरी 2025 गुरुवार को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा।जिसमें पब्लिक ने बताया कि यहां के कर्मचारी अधिकारी सही समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही करते हैं।
जिसमें आमजन छः महीने से जन्म प्रमाण पत्र के लिए दसों चक्कर लगा रहे हैं। जबकि AGILE GROUP SECURITY SYSTEM यहां की व्यवस्था संभालने में असमर्थ रहा। सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित महिलाओं और आम जनों पर बदतमीजी से पेश आते हैं। और माहौल बिगड़ते हैं। गार्ड के जवानों की लापरवाही से व्यवस्था भंग होती है। वहीं अधिकारी एवं कर्मचारियों से नाराज होकर भीड़ जमा हो जाती है।अधिकारी/कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर भाग निकलते हैं। जिम्मेदार अधिकारी इसको पिछले कई महीनो से नजर अंदाज कर रहे हैं। अधिकारियों से बात करने पर बताया कि हमारे यहां कर्मचारी काउंटर की कमी से भीड़ बढ़ने का कारण बन रहा है। अगर हमारे यहां कर्मचारी काउंटर कुछ मात्रा में बड़ा दिए जाएं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आम जनता दूर-दूर से अपने दैनिक कार्य छोड़कर सफर करके परेशान होते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने यहां पर आते हैं और आने को बार परेशान होने पर भी प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त होता कर्मचारी चक्कर लगवाते रहते हैं। सूत्रों से पता चला है कि जो लोग कर्मचारियों को रिश्वत दे देते हैं, उनके प्रमाण पत्र जल्द ही बन जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यहां की समस्याओं को देखते हुए एक्शन लिया जाना अनिवार्य हो गया है। अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार पूरा स्वास्थ्य विभाग रहेगा।
![]()





