भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय
भोपाल। द नेशनल पॉवर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी और सभी संरक्षकों एवं वरिष्ठ पद अधिकारियों की अनुसंशा पर गौरी शंकर शर्मा काका को ग्रुप के संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। साफा बांधकर, पुष्प मालाएं पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए द नेशनल पावर ग्रुप में काका का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।आपको बता दें कि काका बहुत ही हसमुख,सहज,सरल, मिलनसार, लग्नशील, धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक एवं सांस्कृतिक,कार्यक्रमों में सक्रीय रूप से सेवा कार्य सहित अनेक कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले समाज सेवी माने जाते हैं। वहीं काका ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए। पूरे प्रदेश में ग्रुप का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।ग्रुप को धन्यवाद सभी सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया। काका के शुभ चिंतकों और प्रिय जनों द्वारा ग्रुप के संरक्षक बनने पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई। इस मौके पर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी, कमलेश शर्मा,बबलू साहू,अमन दिक्षित,अर्जुन सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
![]()





