राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर में निकाला पथ संचलन

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत बैरसिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजय दशमी दशहरा पर नगर में पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयं संघ के पदाधिकारी एवं स्वयं सेवक दशहरा मैदान पर एकत्रित हुए और एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया।दशहरा मैदान पर धर्म ध्वजा फहराकर, तैयारियों के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ। खाकी फुल पेंट एवं सफेद शर्ट पहने कंधे पर डंडा रखकर स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।पथ संचलन के दौरान आधे दर्जन स्वयं सेवक बैंड बाज़ो पर देश भक्ति धुन बजाते चल रहे थे।पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ वापिस दशहरा मैदान पर आकर संपन्न हुआ।पथ संचलन के दौरान नगर के अनेक सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संगठनों के अलावा नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से स्वयं सेवकों को अवगत कराया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।इस दौरान एस डी ओ पी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, सुरक्षा की दृष्टि से नगर में चप्पे चप्पे पर तैनात रही।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search