सहज बिहार कॉलोनी में सड़क पानी नाली बिजली की सुविधा नहीं होने से रेहवासी परेशान – एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


मकानों के आसपास अधिक पानी भर जाने एवं बिजली न होने से घरों में सांप , बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े घरों में घुस कर आतंक मचा रहे हैं। बैरसिया। सहज विहार कॉलोनी वार्ड 14 के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि कॉलोनाइजर की गलतियों की सजा रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सहज विहार निवासियों ने बताया कि हमारी रजिस्ट्री में इस बात का लेख है कि सहज बिहार डेव्हलपर्स समस्त प्रकार की नाली,सड़क,पानी एवं बिजली की सम्पूर्ण व्यवस्था कराकर सहज बिहार में निवासरत लोगों को दी जायेगी। किन्तु अभी वर्तमान में उक्त कॉलोनी में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। जिससे उक्त कॉलोनी के निर्मित मकानों के रहवासियों को प्राईवेट मीटर द्वारा बिजली प्रदान की जाती है। जिसकी प्रति यूनिट रहवासियों से 12 रूपये प्रति यूनिट बसूली जाती है। जबकि पूर्ण रूप से बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। पानी की व्यवस्था न होने से कॉलोनी में स्थित 35 मकानों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। जिस कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बिल भी 500 रूपये प्रतिमाह के रूप में वसूली की जाती है। कॉलोनी में सड़क का विवरण भी रजिस्ट्री में है। किन्तु अभी वर्तमान में सड़क की जगह गहरे गहरे गढ्ढे बने हुए हैं। जहां आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सहज विहार कॉलोनी टीएनसीपी अप्रूव्ड कॉलोनी है,जो कि सभी रहवायिों ने नगरपालिका में अनुमति लेकर मकान निर्मित किए हैं। किन्तु नगरपालिका द्वारा भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। कालोनी के मालिक से बात की जाती है तो उसके द्वारा टामलटोल के साथ इंकार कर दिया जाता है। समस्त रहवासियों को आए दिन गढ्ढों में पानी भर जाने से बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों बाहर निकलने एवं हम सभी को आवागमन में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। आखिर सहज विहार कॉलोनाइजर को क्या शासन प्रशासन का कोई भय नहीं है ? शासन प्रशासन से गुहार लगाई है, कि हमें समस्त सुविधाओं का लाभ प्रदान कराये एवं कालोनाईजर के विरूद्ध उचित कार्यवाही करें। वहीं बैरसिया एसडीएम दीपक पाण्डे ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search