बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया के शासकीय ठाकुर लाल सिंह सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में शासन के आदेश अनुसार दिनांक 01 मई से 15 मई तक शाला के प्राचार्य डॉ हरिनारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आपको बता दें कि समर कैंप के समापन समारोह में बच्चो के द्वारा अपनी सीख की प्रस्तुति दी गई। अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी संस्था भोपाल से बहन शालू ,बहन संगीता एवं राजेश भाई रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ हरिनारायण मिश्रा द्वारा की गई। समर कैंप में सहभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार वितरित किए गए , साथ ही प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक मदन गोपाल नामदेव द्वारा किया गया । इस अवसर पर शिक्षक महाराज सिंह मीणा, ब्रजेश कुमार कलावत, अनिल सेन, डॉली साहू, पूजा दुबे,तृप्ति जैन,पूनम शर्मा,तपस्या चौरसिया,सोना ठाकुर,अमित सैनी,करण शाक्य,इंदल सिंह,महेश दांगी सहित अनेक लोग उपस्तिथ रहे।
![]()





