अब 15 मार्च से मुल्तानपुरा नया पुल शुरू करने का दावा।
अतिक्रमण हटाने के बाद भी अभी तक मलबा पड़ा है
ब्यावरा। शहर में ओल्ड ए. बी. रोड निर्माण होने के, बाद अजनार नदी के मुल्तान पुरा के बड़े पुल पर नये पुल का निर्माण कार्य विगत दो वर्षो से चल रहा है। जिसका निर्माण दोबारा टैंडर लगने के बाद 2020 से शुरू हुआ था।
60 मीटर चौडे पुल निर्माण कार्य 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।
अब 15 मार्च से इस पुल से आवागमन शुरू करने का दावा किया जा रहा है। लगता है इस वर्ष भी पूर्ण होने का आसार दिखाई नही दे रहा है। जब- कि शहर प्रशासन ने विगत 7 फरवरी 2023 को पुल के दौनों ओर से अवैध अतिक्रमण व कबजे हटाने मैं देरी न करते हुए सात सदस्यीय दल ने पुल के निकट कुछ कब्जे हटवा दिए। जबकि पूर्व में सेतू निगम के एस डी ओ श्री मिर्जा द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने के बाद शीघ्र ही सीसी रोड का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे, क्योंकि 15 मार्च से इस नए पुल से आवा गमन शुरू करने की जानकारी दी गई थी। ताकि सी सी सड़क का कार्य जल्द हो सके, लेकिन अभी तक तो पुल के पास से मलबा तक नही हट पाया है। न ही सेतू निगम का तकनिकी अमला साइड तक पंहुच पाया है। सेतू निगम ने ही अतिक्रमण की बजय से काम मे रुकावट आने तक की सूचना दी थी। जिस पर मुख्य नपा अधिकारी सुषमा धाकड़ का कहना है कि अमले द्वारा चिंहित अतिक्रमण को एक सप्ताह पूर्व ही हटवा दिया है। इधर, सेतू निगम एस डी.ओ. डी बी मिर्जा का कहना है कि दो-एक दिन में मलबा हटवा कर काम शुरू करवा देंगे। हमारा प्रयास है कि 15 मार्च तक ही पुल शुरू कर देंगे। क्योंकि पुल पर बोरिंग कोट का काम हुआ था। हालांकि अब तक सेतू निगम द्वारा बनाई जाने वाली सड़क के स्थान को चिंहित नहीं किया है। चिंहित होने के बाद ही सड़क की जद में आने वाले और भी कई अतिक्रमण एवं कब्जा हटाना निश्चित है।
![]()





