Bhopal MP khulasa//गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का खुलासा: अयोध्या नगर पुलिस ने 12 लाख का माल बरामद, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो.नं.7509116765

 

 

गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का खुलासा: अयोध्या नगर पुलिस ने 12 लाख का माल बरामद, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

अयोध्या बायपास स्थित गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने सीहोर व शिवपुरी के रहने वाले दो आदतन नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कैश, मोबाइल, LED टीवी, गीज़र, मिक्सर सहित करीब 12 लाख रुपये का मसरूका बरामद किया।

25 नवंबर की रात हुई घटना में शोरूम का ताला तोड़कर 60–70 हजार नगदी सहित महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले दीपक यादव को पकड़ा, जिसने साथी तरुण उर्फ महेंद्र मीना का नाम बताया। दोनों ने वारदात कबूल की। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर DCP विवेक सिंह के मार्गदर्शन और TI महेश लिल्हारे की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर किए हैं।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RAJGARH KHULASA MP:- अंतर पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव,पीढ़ियों को जोड़ता सम्मान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्यावरा में विशेष आयोजन |

अंतर पीढ़ीगत संबंधों का उत्सव ब्यावरा में गरिमामय आयोजन सामाजिक न्याय एवं

Loading

Search