SILWANI MP KHULASA//31जोड़ो ने लिए सात फेरे, जबकि 06 ने कहा निकाह कूबूल है

//सिलवानी खुलासा उवेश खान//

31जोड़ो ने लिए सात फेरे, जबकि 06 ने कहा निकाह कूबूल है


0-सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव युगलो को सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने ।

0-वर वधु को जन प्रतिनिधियो ने सौंपे 49, 49 हजार रुपए की राशि के चेक।

सिलवानी। नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजनांतर्गत विवाह सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को नगर परिषद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 31 विवाह व 06 निकाह सम्पन्न हुए। सभी वर वधुओ को योजनांतर्गत 49, 49 हजार राशि के चेक सौंपे गए। यहां पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रामपाल सिंह राजपूत मौजूद रहें ।
नगर के सीएम राइज स्कूल परिसर में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह, निकाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे नव युगलो को शुभ कामनाए दी। तथा 49, 49 हजार राशि रुपए की राशि के चेक सौंपे। यहां पर संबोधन में विधायक श्री राजपूत ने बताया कि जव वह सामाजिक न्याय मंत्री थे तव उनके द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। तव से लगातार प्रति वर्ष प्रदेश भर में विवाह सम्मेेलन आयोजित किए जा रहे है इन सम्मेलनो में अभी तक लाखो नव युगल दांपत्य जीवन में प्रवेश कर चुके है।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बहने समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों का संचालन करते हुए आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने महिलाओं से समूह के माध्यम से जुडकर आगे बढने का आह्वान किया। श्री राजपूत ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं के हितार्थ अनेक योजनाओं का संचालन कर महिलाओं को लाभ पहुंचा रही है। महिला सशक्तिकरण में योजनाए महिलाओं के लिए वरदान बन रही है।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होने संबोधन में विवाह योजना को प्रदेश सरकार ही महंती योजना बताया तथा कहा कि सम्मेलन में सामूहिक रुप में विवाह होने से समाज में छोटे बड़े का भेद समाप्त होता है। तथा समाज में एकजुटता का भाव आता है। यहां पर विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की चर्चा कर दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे नव दंपत्तियो को शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि में आप सबसे निवेदन करता हूँ कि आप सब लोग एक संकल्प लें कि कोई भी नशा नहीं करेंगे नशा करने से सर्वनाश होता है।
विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को मुफ्ती रहीम उल्ला खान कासमी भोपाल ने भी संबोधित किया । उन्होने निकाह योजना में शामिल जोड़ों को दुआ के माध्यम से आशीर्वाद दिया एवं दुआ की । दुआ करते हुए कहा कि नवागत जोड़े जिनका निकाह हुआ है उन सभी पर अपनी हम गर्दी अपना आशीर्वाद बनाए रखें । सभी का जीवन सुखमय हो , सौहार्दता से रहें। इसके अतिरिक्त उन्होने निकाह व विवाह बंधन मे बंधे जोड़ो को अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया ।
यहां पर उपस्थितो के द्वारा फूल बर्षा कर नव युगल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश रघुवंशी सिलवानी ने किया, जबकि आभार सीएमओ सुनील कुमार जैन ने माना। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, विष्णु रावत, नप कर्मचारी देवेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपक साहू, अमित यादव, रईस खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Different types of free casino slot Machines There are a variety of

Loading

Search