Wednesday, 21 June, 2023

SILWANI MP KHULASA//सीमांकन के विवाद का जमीन पर बैठ कर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निराकरण, दोनो ही पक्ष हुए संतुष्ट,

//सिलवानी खुलासा उवेश खान//

23 साल से चले आ रहे कृषि भूमि के सीमांकन के विवाद का जमीन पर बैठ कर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निराकरण, दोनो ही पक्ष हुए संतुष्ट

सिलवानी। तहसील के चंद्रपुरा ग्राम में दो प़क्षो के बीच भूमि के सीमांकन को लेकर 23 साल से चल रहे विवाद का बुधवार को निराकरण हो गया।

मौके पर पहुचे राजस्व व पुलिस के अमले ने दोनो ही पक्ष को समझाइस देकर विवाद को समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार तहसील के चंद्रपुरा गाम निवासी राधावाई तथा चीचोली ग्राम निवासी शंकर लाल अहिरवार के बीच जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद का निराकरण किए जाने को लेकर पूर्व में प्रशासन के द्वारा प्रयास किए गए लेकिन सफलता नही मिली। लेकिन बुधवार को एसडीएम एल के खरे,एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार सीजी गोस्वामी, थाना प्रभारी भारत सिंह राजस्व व पुलिस अमले क साथ ग्राम पहुंचे। तथ दोनो ही पक्ष को साथ बैठा कर समझाइस दी। इस समझाइस का दोनो ही पक्ष पर असर हुआ। जिसके चलते 23 सालो से चला आ रहा सीमांकन का विवाद सौहार्द पूर्ण माहौल में निपट गया।मौके पर पहुचें अधिकारियो के द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर दोनो ही पक्षो को अपनी अपनी भूमि पर काबिज किया।

जमीन पर बैठ कर किया 23 साल पुराने विवाद का निराकरण:-

मौके पर पहुचें प्रषासनिक अधिकारियो के द्वारा प्रकरण का निराकरण किए

जाने को लेकर शाही सुविधाए छोड़ कर जमीन पर बैठे तथा 23 साल से चले आ रहे सीमांकन के विवाद का निराकरण किया। इस निराकरण में दोनो ही पक्षो के द्वारा संतुष्ठी व्यक्त की गई। यह कार्रवाही कलेक्टर अरविंद दुबे व पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देषन में की गई।

एसडीएम एल के खरे ने बताया

कि अनुभग सिलवानी में भूमि संबंधित विवाद के निराकरण किए जाने के लिए

संयुक्त सिविल आयोजित किए जाएगे। जिसमें चिन्हित भूमि के विवादो का मौके पर ही निराकरण किए जाने की कार्रवाही की जाएगी।

 2,707 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search