सिंदुरिया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मां की मौत, बेटा घायल
राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंदुरिया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मां की मौत, बेटा घायल, सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर को सिंदुरिया जोड़ पर अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में जमीन के मामले में सुजालपुर के नांदासूरा गांव से राघोगढ़ जा रहे बाइक सवार यशपाल शर्मा पिता महेश शर्मा घायल हो गया। वहीं बाइक के पीछे बैठी उनकी मां रेखा बाई पति महेश शर्मा की मौत हो गई। जिसके बाद हाईवे की 1033 एंबुलेंस की मदद से दोनों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।