Saturday, 25 March, 2023

Rajgarh Khulasa M.P.- लाड़ली बहना योजना का आज से हुआ शुभारंभ

लाड़ली बहना योजना का आज से हुआ शुभारंभ

सुठालिया।। राजगढ़ की विधानसभा के सुठालिया मंडल के नगर परिषद सुठालिया में पहुंचकर लाड़ली बहना योजना फार्म भरने के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी के साथ सम्मिलित हुआ। और योजना के बारे में जानकारी दी कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माता बहनों के लिए एक ही बहुत बड़ी सौगात है। इस योजना के तहत प्रत्येक माता बहनों को हर महीने की 10 तारीख को 1000 खाते में डाले जाएंगे जो 10 जून से प्रतिमाह खाते में 1000 डालना प्रारंभ हो जाएंगे। इस अवसर पर इंदरसिंह लववंशी जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा जनपद सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी, मंडल अध्यक्ष पदम सिंह लोधी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, भाजपा वरिष्ठ नेता रामस्वरूप लोधी कामेश नामदेव जी सहित एवं पार्षदगण, न.प.प्रशासन, नागरिकगण के उपस्थित रहे। सभी ने बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.. दी।

 1,467 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search