राजगढ़ एसपी होंगे धर्मराज मीना
राजगढ़।।राजगढ़ एसपी बीरेंद्र कुमार का तबादला भोपाल, धर्मराज मीना होंगे नए एसपी
राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह भा. पु.से.(2009) का तबादला भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल हो गया है। बीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर जिला पन्ना के धर्मराज मीना भा पु से (2015) बेंच पुलिस अधीक्षक का राजगढ़ के लिए तबादला किया गया है। पूर्व में श्री मीना का तबादला विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 31/07 /2023 द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के पद पर की गई पद स्थापना को संशोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ किया गया है। वे शीध्र ही अपना पदभार ग्रहण करने के लिए राजगढ़ पहुंचेंगे।