Sunday, 11 June, 2023

Rajgarh Khulasa M.P. भाजपा ने आयोजित किया त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन

भाजपा ने आयोजित किया त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन

 

ब्यावरा। शहर के यादव धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथों से कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में आए अथितियो ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे बताते हुए कहा की आज भाजपा की सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है और आगे भी सरकार बनती तो हर वर्ग को खुशियां मिलेगी। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता संगठन की व्यवस्था के अनुसार चलता हैं। पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर जो जिले की टोली तक की व्यवस्था बनाई हैं उस अनुसार कार्यकर्त्ता अपनी जवाबदारी निभाता आया हैं. हमें अपने कार्यकर्ता के समर्पण, पार्टी के प्रति उसके विश्वास पर भरोसा हैं, उसपर हमें अभिमान हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने गांव वार्ड शहर सहित सभी जगह पर जाना है और भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभ मिला उनसे चर्चा करनी है। भाजपा के इस त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में किस तरह से कार्यकर्ताओं को काम करना है इसके गुर भी बताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कई लोग मौजूद थे। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि दुर्लभ कार्यकर्त्ता, विचार को लेकर काम कर रहा हैं। राष्ट्र वाद को लेकर करता हैं, स्वार्थ पूर्ति के लिए नहीं करता हैं। केंद्र और राज्य सरकार में हम हैं। आज विश्व में हमारे प्रधानमंत्री के कारण हमारा मान बढ़ रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज शिह चौहान ने राजगढ़ जिले की कायपलट कर दिया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 10 वर्ष रहने के बाद जिले को कुछ नहीं दिया।

यह रहे मौजूद

जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, नारायण सिंह पवार, अमर सिंह यादव, जिला महामंत्री जगदीश पवार, दिलबर यादव, यशवंत गुर्जर, नारायण सिंह सालरिया खेड़ी, अमित, दीप कमल शर्मा, सविता तायल राधेश्याम यादव मौजूद रहे। संचालन चंदन अग्रवाल ने किया।

 3,254 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search