Friday, 12 May, 2023

Rajgarh Khulasa M.P.- बोड़ा पुलिस टीम ने 3 साल से फरार 5000 का इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

बोड़ा पुलिस टीम ने 3 साल से फरार 5000 का इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

बोड़ा।। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं न्यायालय के निर्देशानुसार जिले मे फरार स्थाई, गिरफ्तारी, जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी / तामिली के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं एएसपी मनकामना प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है, एसडीओपी नरसिंहगढ़ उपेन्द्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा संदीप सिंह मीणा के नेतृत्व में फरार वारंटी की धरपकड़ की कार्रवाई की गई। थाना बोडा पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर न्यायालय के प्रकरण क्रं. 546/20 धारा 32(2) में 5000/- रुपए के इनामी फरारी स्थाई वारंटी किशन कपूर निवासी गौरव नगर दिल्ली को ग्राम पीपल्या रसोड़ा से पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की जिसको न्यायालय राजगढ़ पेश किया गया। इसमें थाना प्रभारी एसएचओ संदीप सिंह मीणा, उप निरी मनोहर प्रसाद ठाकुर, प्रधान आरक्षक शाकिर खान, आरक्षक पंकज जाट, पर्वत सिंह, सैनिक धर्मेंद्र शर्मा योगदान रहा।

 2,749 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search