नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अमृतकाल का दौर
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, प्रेस वार्ता में बताई उपलब्धियां
राजगढ़।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत देश ने ऊंचाईयों को छूआ है। वह दौर अमृतकाल का चल रहा है। स्वच्छ, विकसित भारत की कल्पना साकार हो रही हैं। दुनिया में भारत एक ताकतवर देश और शक्ति के रुप में उभरकर सामने आया है। उक्त भाव को लेकर 30 मई से भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन राजगढ़ स्थित होटल संस्कृति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें सांसद रोडमल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां मिलने के साथ कई सौगात मिली है। स्वच्छ भारत की परिकल्पना को लेकर हर घर में शौचालय का नारा दिया। हमारा देश आव अपने पैरों पर खड़ा मान रही है। आत्मनिर्भर है। वर्तमान में वह अमृतकाल चल रहा है। दुनिया में सबसे ताकतवर देश कैसे बने उस दिश में काम हो रहा।
आर्थिक सैन्य रुप से देश आज मजबूत
प्रेस वार्ता में कहा गया कि आज रक्षा जैसे मामले में भारत देश एक नई शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है हमारे देश ने 25 हजार करोड़ का था सामान निर्वात किया है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भारत की सैन्य शक्ति कितनी मजबूत और ताकतवर है।
आज हम आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत हुए हैं।
2024 में चालू होगी रेल लाइन
प्रेस वार्ता में सांसद श्री नागर ने बताया कि वर्ष 2024 में रामगंज मंडी भोपाल रेल लाइन किसी भी परिस्थिति में चालू हो वाएगी, इसके लिए प्रयास जारी है, तेज गति से रेल लाइन का कार्य चल रहा है।
हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। सड़क, रेल, डैम का जाल विछ रहा है। गरीब परिवारों का आवास, हर घर में शुद्ध पीने का पानी सहित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि ग्रामोदय से भारत उदय, तब गांव का उदय होगा तो भारत का उदय अपने आप होगा। गांवों की मूलभूत आवश्यकता की प्रतिपूर्ति कैसे हो इसकी चिंता कर कार्य शुरू किया। आज राजगढ़ जिले में ही करीब डेढ़ लाख आवास गरीब परिवारों को मिले हैं। गरीब के जीवन में खुशहाली कैसे आये उसका जीवन सुखमय कैसे हो इसकी चिंता की है। उज्जवला माध्यम से सौगात दी देश में 12 करोड़ के उच्चवला कनेक्शन दिए हैं। डिजिटल भारत की कल्पना की. हर व्यक्ति को जन धन खाते से जोड़ते हुए हर व्यक्ति का खाता खुलवाया. विपक्ष ने इस पर कमेंट्स किए किंतु खाते खुलवाने का औचित्य आज समझ आ रहा है। इस सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का भी मान सम्मान किया है। आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है।
मई से जून तक की यात्रा तीन चरण में
प्रेस वार्ता में जिला भाजपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है. सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों, सौगातों को आमजन के बीच रखने हेतु मई से जून तक हर दिन विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान डोर टू डोर आम जन से जन संपर्क करेंगे योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से मिलेंगे। इस बीच लाडली बहना योजना, आयुष्मान किसान निधि, आवास योजना के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हरिचरण तिवारी, हजारीलाल दांगी, प्रताप मण्डलोई, कैलाश सोनी जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना सुस्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चोहान, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मनोज हाड़ा, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोंने उपस्थित है।