Rajgarh Khulasa M.P.- नई परिषद ने पांच माह में किए 5 करोड़ से अधिक के काम: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि

नई परिषद ने पांच माह में किए 5 करोड़ से अधिक के काम: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि

 

विकास यात्रा में रखा विकास का लेखाजोखा, शहर के विकास कार्यों को गिनवाया, सरकार की योजनाओं को भी बताया, सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक हुए शामिल

ब्यावरा। सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा ने शहर के सभी वार्डों में भ्रमण किया। इसके पहले स्थानीय नगर पालिका परिषद के सामने एक मंचीय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि शहर के सम्पूर्ण विकास के लिए नई परिषद प्रतिबध्द है और पांच माह में ही हमने 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए है। साथ ही भविष्य में ब्यावरा शहर के सम्पूर्ण विकसित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प हमने लिया है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी स्थानीय नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही जिन लोगों ने योजनाओं का लाभ नहीं लिया है उनसे योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रोडमल नागर, विशेष अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती लीलादेवी-फुलसिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार उपस्थित थे।

अतिथियों का नपा ने किया स्वागत-

इस अवसर पर मंच पर संजय जगताप पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि, अखिलेश जोशी पूर्व न.पा.अध्यक्ष, रामनारायण दांगी, नारायणसिंह सालरियाखेडी, रामबाबू तिवारी, रमेश संत, जगदीश पंवार, चंदन अग्रवाल नगर मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द शर्मा, इन्दरसिंह लववंशी, गोपाल बादशाह, अमित शर्मा, दीपकमल शर्मा, पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा, विष्णु साहू, श्रीमती रूचि बडोने, रवि बडोने मिडिया प्रभारी, रामबाबू प्रजापति पार्षद प्रतिनिधि, हरिश राठौर पार्षद प्रतिनिधि, राजु यादव भाजपा नेता, उत्कर्ष शर्मा जिला महामंत्री भाजपा, मयुर गुप्ता, श्रीमती सविता तायल, श्रीमती आशा मिश्रा, श्रीमती उमादेवी शर्मा पूर्व पार्षद का नपा सीएमओ सुषमा धाकड़, रईस खान द्वारा स्वागत किया।

कन्या पादपूजन के साथ शुरू हुआ आयोजन-

कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्याओं के पैर पूजन किया गया। सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा पूजन किया गया। उक्त आयोजित कार्य में नगरीय क्षेत्र ब्यावरा के विभिन्न वार्डो में कराये गये 264 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का लोकापर्ण वार्डो में जाकर किया गया। विभिन्न वार्डो में कराये जाने वाले 318 लाख रूपयें के प्रस्तावित निर्माण कार्यो का भूमि पूजन भी विकास यात्रा के दौरान वार्डो में जाकर किया गया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search