धूमधाम से मनाई भक्त मां कर्मा बाई की जयंती, निकाली शोभायात्रा
ब्यावरा। साहू समाज के आराध्य देवी माता कर्मा की 1007 वीं जयंती शनिवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर स्थित साहू समाज की धर्मशाला से शोभायात्रा गाजे-बाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो नगर भ्रमण करते हुए पुना यथा स्थल पहुंची, जहां पर महाआरती के बाद समापन हुआ। शोभा यात्रा का जगह जगह सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। समाज के युवाओं ने सुबह मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर में एक बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए मां के जयकारे लगाए। बाइक रैली का समापन के उपरांत नगर के सभी समाजजनो द्वारा साहू धर्मशाला में पंहुच कर सामूहिक रूप से माता कर्मा देवी की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद शाम 5 बजे समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या मेें महिलाओं व बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर मां कर्मा की जय जयकार का उद्घोष किया। कलश यात्रा में समाज के पुरूष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।