ग्वालियर जाते समय ब्यावरा हाइवे ट्रीट पर कार्यकर्ताओ से चर्चा की दर्शन सिंह चौधरी ने
ग्वालियर जाते समय राजगढ़ जिले के ब्यावरा हाइवे ट्रीट पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया, श्री चौधरी ने चुनाव को लेकर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की और कहा की जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है , इस दौरान किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि इंदरसिंह लववंशी ,जगदीश लववंशी , रामगोपाल गुर्जर , कमल सिंह सोंधिया , भाजपा नेता राजू यादव , गिरिराज लववंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नर्मदापुरम सीट से कोन है किसान नेता भाजपा का सांसद प्रत्यासी
बीजेपी ने एमपी के नर्मदापुरम सीट पर दर्शन सिंह चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है। दर्शन सिंह किसान नेता हैं और वह बनखेड़ी के ग्राम चादौन में रहते है। उन्हें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। वह पढ़े लिखे हैं और उन्हें दर्शन शास्त्र में गोल्ड मेडल मिला हुआ है।
बता दें कि 14 अक्टूबर 1975 को जन्मे चौधरी ने 5 विषयों में स्नातकोत्तर किया है, जिसमें उन्हें दर्शन शास्त्र में गोल्ड मेडल भी मिला है। इसके बाद दर्शन सिंह ने समाज सेवा को करियर बना लिया। दर्शन सिंह ने 2001 में सरकारी संविदा शिक्षक के पद पर रहकर शिक्षकों की आवाज़ को भी बुलन्द किया। शिक्षक संगठन बनाकर आंदोलन भी किया, जिसके चलते उन्हें 4 बार जेल भी जाना पड़ा। हालांकि बाद में सरकारी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने किसानों के लिये लड़ने की तैयारी की और वे किसान संघ से जुड़ गए। किसान संघ में ब्लाक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश मंत्री पद पर रहकर किसानों के लिये आंदोलन किये और जेल गए। आरएसएस में रुचि होने के चलते उन्हें खण्ड कार्यवाह की जिम्मेदारी भी दी। इसके साथ उनके हिस्से में 75 हजार किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करने का रिकॉर्ड भी शामिल है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़कर उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नजदीकी और किरार धाकड़ समाज से होने के साथ साथ किसान आंदोलन के चलते उन्हें उम्मीदवार घोषित कर बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इस सीट पर 1989 से 2009 तक भाजपा का कब्जा था। 2009 में राव उदय प्रताप कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे, लेकिन नवम्बर 2013 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद 2014 से अब तक नर्मदापुरम सीट भाजपा के पास है।
नरसिंहपुर-नर्मदापुरम दोनों जिलों को फायदा
दर्शन सिंह दोनों जिलों के मध्य बनखेड़ी ब्लाक के निवासी हैं। इनका सतत संपर्क दोनों जिलों के लोगों से बना हुआ है। नर्मदापुरम जिले की चार विधानसभाएं और नरसिंहपुर जिले की तीन विधानसभाओं सहित एक विधानसभा सीट रायसेन जिले की उदयपुरा शामिल है। उदयपुरा विधानसभा किरार धाकड़ समाज बाहुल्य है।