Rajgarh Khulasa M.P.- गंगा दशहरे पर स्थापित हुई मां गंगा की प्रतिमा

गंगा दशहरे पर स्थापित हुई मां गंगा की प्रतिमा

ब्यावरा। शहर के नवनिर्मित गंगा मंदिर में मंगलवार को मां गंगा की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव का माहौल हो गया। मंदिर की सजावट, वैदिक मंत्रोच्चार, शंख घंट की आवाज और जय जयकार से शहर में अध्यात्म की गंगा प्रवाहित हुई। जहां आचार्य संजय शर्मा एवं पुनीत शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा का पूजन विधि आरंभ किया गया। यजमान के रूप में डॉ मुकेश मारू और उनकी पत्नी नीता मारू ने देवी पूजा का संकल्प लिया। उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की और शहर व समाज के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज भंडारा किया गया । इस कार्यक्रम में धर्मप्रेमी बंधु सहित जनप्रतिनिधि सहभागी बने गंगा मंदिर सेवा समिति ने बताया कि मां गंगा मूर्ति की स्थापना शहर वासियों के सहयोग से हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बच्चे, बूढ़े महिला व पुरुषों ने भाग लिया। वहीं समिति की ओर से शाम 7 बजे सामूहिक महाआरती का आयोजन किया एवं इसके उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search