कांग्रेसियों का लक्ष्य हक की लड़ाई में कमजोरो की ढाल बनना

ब्यावरा।कांग्रेस पार्टी एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जहां हर भारती के पास सामाजिक खुशहाली के साथ साथ ही आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हो और यहां किसानों की उनकी फसल का सही दाम मिले। युवाओं को रोजगार मिले छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों को प्रोत्साहन मिले डीजल पेट्रोल का भाव सस्ता हो। रुपयाडालर के सामने मजबूत हो गए तथा गैस सिलेंडर की कीमत 500 से ज्यादा ना हो यह बात गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव सुधांशु त्रिपाठी सहित कांग्रेसी विधायक जन जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने यहां राजगढ़ रोड स्थित पीपल चौराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले सभी कांग्रेसियों ने नगर में हाथ से हाथ जोड़ो रैली वार्ड में निकली। इस प्रर्दशन में काग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत अध्यक्ष चदर सिंह सौधिया , विधायक रामचंद्र दागी, बापू सिंह तंवर, पुर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पुरुषोत्तम दागी, पुर्व नपाध्यक्ष डा, भारत वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष कपिल शिवहरे, पुर्व जनपद उपाध्यक्ष चैन सिंह गुर्जर, जनपद सदस्य डा, विश्वनाथ दागी, राधेश्याम सेमातिया, सुठालिया ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लोधी, प्रतिपक्ष नेता ज्ञानु विजयवर्गीय, पुर्व नपा उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, महिला काग्रेंस गंगा चौहान, शिवराज कुशवाहा, जगदीश सेन, फरीद भाई, राजेन्द्र खत्री, रामनारायण भारतीय, सरपंच मोहन वर्मा, अशोक क्रांति, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।