//रायसेन खुलासा उवेश खान//
स्वतंत्रता दिवस पर रायसेन की कु. अंजना यादव यूरोप के सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बुस पर फहरायेगीं तिरंगा
कलेक्टर श्री दुबे ने कु. अंजना को राष्ट्रध्वज सौपकर शुभकामनाओं के साथ किया रवाना
रायसेन जिले की ख्याति प्राप्त पर्वतारोही कु. अंजना यादव स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बुस जो कि रूस देश की ओर क्लाइंम्ब कर भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरायेगी। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा 07 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कु. अंजना यादव को राष्ट्रध्वज सम्मान पूर्वक सौंपते हुये माउण्ट एल्बुस के आरोहरण की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे एवं सभी के द्वारा कु. अंजना को सफलता हेतु शुभकामनाएं दी र्गइं। उल्लेखनीय है कि कु. अंजना यादव ने 15 अगस्त 2021 को हिमाचल की यूनम पीक 20 हजार फीट पर राष्ट्रध्वज तिरंग फहराया था। कु. अंजना यादव माउण्ट फेण्डशिप पीक 17346 फीट, माउण्ट रैनो पीक 16023 फीट, माउण्ट एवरेस्ट बेस केम्प 17598 फीट, माउण्ट गोकू पीक 17929 फीट, माउण्ट पतालशू पीक 13800 फीट पर पूर्व में सफलता पूर्वक आरोहण किया है।