//रायसेन खुलासा उवेश खान//
नाबालिग को भगा ले गया आरोपी, पुलिस ने परिवार पर कसा शिकंजा, तो लड़की को लेकर बरेली थाने पहुंचा
बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम रजवाड़ा से 20 मई को अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने थाना बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश और आरोपी की खोजबीन की।
पुलिस को जानकारी लगी कि नाबालिग को भगाने वाला युवक प्रदीप आदिवासी पिता भवूत सिंह (24) है। युवक शुरुआत में नाबालिग लड़की को राजस्थान बहन के यहां ले गया। पुलिस ने लड़की की बरामदगी को लेकर परिजनों पर शिकंजा कसा। उसके बाद आखिरकार लड़की का मौसा लड़का-लड़की दोनों को बरेली थाने ले आया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ धारा 363, 366, 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।