Saturday, 15 July, 2023

RAISEN MP KHULASA//चंद्रयान-3 मिशन की खुशी में जन सेवा मित्रो ने केक कटकर खुशी मनाई।

//रायसेन खुलासा उवेश खान//

चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक लॉन्च हुआ।

जिसके सफलता पूर्वक लॉन्च होने की खुशी में रायसेन जिले के सिलवानी में जन सेवा मित्रों ने अपने सभी मित्रों के साथ केक काट कर अपनी खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं और साथ में प्रार्थना की चंद्रयान-3 चांद पर सफलता पूर्वक पहुंचे।साथ ही जन सेवा मित्र– अमन चौरसिया, दीपक पुरी पारस जैन और दुर्गेश जाटव ने सभी साथियों को चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 की जानकारी दी।

1. भारत ने पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 2008 में लॉन्च किया था जिसे जवाहर पॉइंट के नाम से जाना जाता हैं साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बना था जिसने चांद पर अपना झंडा फहराया था।

2. 10 साल बाद 22जुलाई 2019 को चंद्रयान –2 विक्रम लेंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ लॉन्च किया गया, 6 सितंबर 2019 को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को कोशिश में विक्रम लेंडर से संपर्क टूट गया था।

3. अब हमारे देश ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया

 

जन सेवा मित्र – ब्लॉक सिलवानी जिला,रायसेन– दुर्गेश जाटव, पारस जैन, अमन चौरसिया, दीपक पुरी एवं सभी मित्रगण उपस्थित रहे।

 2,230 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search