उपार्जन केंद्र पर तौल कांटे का भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने किया पूजन।
सिलवानी। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो से समर्थन मूल्य पर
गेहूं की खरीदी की जाना है। इसके लिए उपार्जन केंद्र का निर्धारण किया गया है। जहां ग्राम गुंदरई सोसायटी के किसानों का गेहूं ओम मेकलसुता बेयर हाऊस जेथारी में बनाए गए उपार्जन केंद्र पर तुलाई होगी। जहाँ दीपक सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष ने तौल कांटे का पूजन किया। यहां मौजूद किसानो को प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर
नरेंद्र सिंह रघुवंशी, ओम प्रकाश तिवारी,अशोक पटेल,वेयर हाउस संचालक रामबाबू सिंह रघुवंशी,कवींद्र रघुवंशी, महेश सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।