रायसेन // बेगमगंज सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिलेभर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
जन्म दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल सुबह 9 बजे नगर के बजरिया मंदिर, गांधीबाजार स्थित श्री सिद्ध शिवालय मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जिसके उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांधी बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं नया बस स्टैंड स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डां. भीमराव अंबेडकर एवं बीरांगना रानी अबंतिका बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत मुख्य कार्यक्रम जलाश गार्डन में आयोजित किया गया। जहां पर जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे जहां पर देवेन्द्र पटेल का सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्म दिन मनाया और हार माला, शाल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सिलवानी, बेगमगंज, सुल्तानगंज, सियरमऊ, जैथारी, प्रतापगढ़, बम्हौरी, गैरतगंज, गढ़ी, देहगाव, रायसेन आदि समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं मंगलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बीएलए, अल्पसंख्यक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1,483 Total Views