भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन लववंशी – खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 7879222104 पर
2100 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली, शुरू हुई साध्वी सत्यप्रिया की भागवत कथा
ब्यावरा। शहर के अजनार नदी तट पर स्थित ग्राम मोहनीपुरा दांगी समाज छात्रावास में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सोमवार को विशाल कलश यात्रा के साथा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा सोमवार को सुबह शहर के गायत्री मंदिर से 2100 कलशों के साथ प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग इंदौर नाका, अहिंसा द्वार, नगरपालिका, पीपल चैराहा, मैन बाजार, जगात चैक, अस्पताल रोड़ होते हुए कथा स्थल पहुची जहां पर आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों महिलाएं एंव पुरूष सहित नन्हें नन्हें बच्चें शामिल हुए। कलश यात्रा में आयोजक भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेशमंत्री लखनसिंह दांगी सपत्नीक भागवत ग्रथ अपने सिर पर रख व महिलाएं अपने सिर पर कलश रख चल रहे थें। ढोल ढमाकों के साथ निकलने वाली इस कलश यात्रा का शहर के लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर सवागत किया। कथा का वाचन साध्वी सत्यप्रिया व साध्वी ऋतंभरा दीदी के मुखारविंद से किया जाएगा।भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है।कथा वाचक साध्वी सत्यप्रिया ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया। वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।
ऋतंभरा जी के भी होंगे प्रवचन
आयोजित कथा में दो दिन 7 व 8 जनवरी को राष्ट्रीय संत साध्वी ऋतंभरा दीदी के मुखारविंद से कथा का वचन किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन बडी संख्या में श्रोता कथा सुनने पहुंचे तो वही 7 और 8 जनवरी को साध्वी ऋतंभरा दीदी को सुनने भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजक भाजपा प्रदेश मत्री पिछडा मोर्चा लखनसिंह दांगी ने कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।