khulasa news mp //विधानसभा चुनाव से पहले खजुराहो के लिए चलाई जा सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस!

  • रेलवे अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर, झांसी होकर खजुराहो लिए संचालित होगी

राज्य में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात अंचलवासियों को मिल सकती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से खजुराहो के बीच चलाने की तैयारी की जा रही है। नई दिल्ली से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा काफी पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर चुके हैं। रेलवे अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर, झांसी होकर खजुराहो लिए संचालित होगी।

इस ट्रेन का संचालन पर्यटकों के दृष्टि से किया जाएगा, क्योंकि खजुराहो बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जाते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली-आगरा रेल खंड पर वंदे भारत का मई में होगा। अभी आगरा से निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। ज्ञात हाे कि एक अप्रैल काे रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस काे पीएम ने हरी झंडी दिखाई थी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Different types of free casino slot Machines There are a variety of

Loading

Search